फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बाजार में छात्रों के दो गुट भिड़े, बेल्ट और चप्पल चलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। शहर के भगवान महावीर मार्ग पर अग्रसैन मूर्ति के पास शुक्रवार दोपहर कॉलेज की छुट्टी होने पर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए, जिनमें बेल्ट और चप्पलें चलीं। दुकानदारों ने बीच बचाव कराया तो दोनों गुटों के छात्र एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

शहर के भगवान महावीर मार्ग पर अग्रसैन मूर्ति के पास दुकान करने वाले विजय, मनोज और संजू आदि ने बताया कि दोपहर में एक कॉलेज के छात्र छुट्टी होने पर जा रहे थे। तभी मूर्ति के पास पहले आकर खड़े हुए छात्रों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसको लेकर दोनों गुटों के छात्र आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी। उन्होंने शोर मचाकर वीडियो बनानी शुरू की तो दोनों गुटों के छात्र भाग गए। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें