बिनौली। बस्ती जिले में महिला सिपाही केसरी वर्मा की मौत होने के बाद पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले हेड कांस्टेबल ओमवीर सिंह राजपूत ने फेसबुक से पोस्ट नहीं हटाई। वीडियो को अभी तक 1.76 लाख लोग देख चुके हैं, जबकि 302 लोगों शेयर और 868 ने कमेंट भी की।
बिनौली थाने में तैनात बुलंदशहर के रहने वाले हेड कांस्टेबल ओमवीर सिंह राजपूत ने अपनी एक वीडियो फेसबुक पर पोस्ट की। वीडियो में ओमवीर कह रहे हैं कि ऐसे कब तक पुलिसकर्मी मरते रहेंगे और विभाग कब जागेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि 12 से 14 घंटे ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी कई महीने तक अपने घर भी नहीं जा पाते, क्योंकि गृह जनपद के आसपास तैनाती नहीं मिल पाती। उनका कहना है कि हादसे में घायल महिला सिपाही छुट्टी नहीं मिलने के कारण उपचार नहीं करा पाई। लाइन हाजिर किए गए हेड कांस्टेबल ने फेसबुक से वीडियो नहीं हटाई। इस मामले में एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि सिपाही की काउंसलिंग कराई जा रही है।