फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: घर में घुसकर फायरिंग, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। लुहारी गांव के सोनू ने बच्चों के बीच खेलते हुए मारपीट के बाद रिहान, अंशुल व प्रशांत पर घर में घुसकर फायरिंग करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सोनू ने बताया कि सोमवार को उसके व रिहान पक्ष के बच्चों में खेलते हुए किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई थी। आरोप है कि मामला शांत होने के बाद भी तीनों शाम को उसके घर पहुंचे और वहां फायरिंग कर दी। वह उस समय घर में बैठा हुआ था और वह गोली लगने से बाल-बाल बच गया। घटना से परिवार के लोगों में भी दहशत है। इसकी सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और मामले की जांच की गई।
वहीं जांच अधिकारी इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें