बड़ौत। नगर के जनता वैदिक इंटर कॉलेज की छात्राओं के बीच छुट्टी के बाद घर लौटते समय मारपीट हो गई। इसकी किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जिसमें एक छात्रा को बाल पकड़कर पीटा जा रहा है।
सोमवार को छुट्टी के बाद घर लौटते समय किसी बात को लेकर छात्राओं में कहासुनी हो गई। इसके बाद बीच सड़क पर मारपीट शुरू हो गई, जिसमें एक छात्रा को बाल पकड़कर पीटा जा रहा है। मारपीट के दौरान कॉलेज के शिक्षक भी बाहर आ गए। उन्होंने छात्राओं में बीच बचाव कराया। वहां खड़े कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है। प्रधानाचार्य डॉ़ यशपाल शास्त्री ने बताया कि मारपीट की घटना कॉलेज के बाहर की है। छात्राओं के परिजनों को कॉलेज बुलाकर इस बारे में अवगत कराया गया था।
विज्ञापन
वहीं सीओ अंशु जैन का कहना है कि छात्राओं में हुई मारपीट की शिकायत मिलने पर वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।