बड़ौत। क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता पति का घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। महिला ने तहसील पहुंचकर प्रेमी के साथ रहने के लिए लिव-इन का प्रमाणपत्र भी बनवा लिया। वहीं उसके पति ने बड़ौत कोतवाली में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
महिला की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। इसी बीच उसका एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। कुछ दिन पहले महिला घर से चली गई, जो प्रेमी के साथ रहने लगी। अब उसके पति ने पुलिस से शिकायत कर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। वहीं इसका पता चलने पर महिला ने लिव-इन में प्रेमी के साथ रहने के लिए तहसील में दस्तावेज तैयार करा लिए। उससे पुलिस व अन्य लोगों ने बात की तो वह प्रेमी के साथ रहने की बात कहने लगी। वहीं जांच अधिकारी दीक्षित कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।