फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फायरिंग के आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत की आवास विकास कॉलोनी में मकान पर फायरिंग करने व महिला पर जानलेवा हमला कर फरार चल रहे आरोपी अजीत पर एसपी सूरज कुमार राय ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन

बड़ौत कोतवाली पर अमरेश ने आठ जून को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उसके घर पर तीन युवक पहुंचे थे और युवकों ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी थी। विरोध किया तो उसके ऊपर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई, जिसमें वह बाल-बाल बच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इस मामले में कई आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था, जबकि एक आरोपी अजीत फरार चल रहा है। एसपी सूरज कुमार राय ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें