फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विवाहिता की आत्महत्या में पुलिस ने सास व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। रठौडा गांव में विवाहिता मनीषा के आत्महत्या के मामले में छपरौली पुलिस ने ससुर किशन कुमार व सास राजेश निवासी दादरी गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। जहां से उनको जेल भेज दिया। पुलिस अन्य की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

रठौडा गांव में विवाहिता मनीषा ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए वीडियो जारी किया था। इसके बाद अपने शरीर पर सुसाइड नोट लिखकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के भाई ऋतिक की तहरीर पर पुलिस ने गौतमबुद्धनगर के दादरी के रहने वाले ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया था। इसमें ससुर किशन कुमार, सास राजेश, पति कुंदन, देवर दीपक व विशाल को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी और सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पति व दोनों देवर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें