फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्रेम विवाह के 10 दिन बाद जेवर ले गई नवविवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। फैजल्लापुर गांव के इलेक्ट्रीशियन निखिल से प्रेम विवाह करने के दस दिन बाद ही नवविवाहिता जेवर लेकर अपने मायके चली गई। वापस लेने गए पति निखिल के साथ आने से मना कर दिया और जेवर वापस मांगने पर जेल भिजवाने की धमकी दी। इसमें पति निखिल ने रविवार को पत्नी समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

फैजल्लापुर गांव निवासी निखिल ने बताया कि दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलेक्ट्रीशियन पद पर नौकरी करता है। कुछ समय पहले खेकड़ा क्षेत्र की युवती से उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों में बातचीत होने लगी तो जनवरी माह में युवती के माता-पिता उससे मिलने के लिए संतनगर बुराड़ी पहुंच गए। बातचीत होने के बाद उसके परिजनों से मिलकर रिश्ता तय कर दिया और जून माह में आर्य समाज मंदिर में शादी करा दी। निखिल ने आरोप लगाया कि शादी के दस दिन बाद ही उसकी पत्नी दूसरे युवकों से बातचीत करने लगी। उसने विरोध किया तो उसकी हत्या कराने की धमकी दी। तभी उसकी पत्नी घर में रखे सोने-चांदी के जेवर लेकर अपने मायके चली गई।
उसने ससुराल जाकर पत्नी को लाने का प्रयास किया तो उसने मना कर दिया। जेवर वापस मांगने पर पुलिस बुलाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। इसके बाद से व्हाट्सएप कॉल करके कार्यालय से बाहर निकलते ही हत्या कराने की धमकी दी जा रही है। आरोप लगाया कि धमकी देने वालों में रमाला क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। इसमें जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच में जो भी तथ्य सही मिलेंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें