फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बाइक टकराने पर बरातियों ने दो भाइयों पर पेचकस से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। बराल गांव में शनिवार शाम जाम लगने पर राजीव और उसके भाई योगेश की बाइक बरात में आए मोनू निवासी लिसाढ़ जिला शामली की बाइक से टकरा गई। इस पर बराती मोनू और उसके साथी ने पेचकस से योगेश के सिर पर वार कर घायल कर दिया। दुकानदारों ने हमलावर मोनू को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

बराल गांव निवासी राजीव ने बताया कि वह शनिवार शाम अपने भाई के साथ बाइक से अपनी सिलाई की दुकान पर जा रहा था। तभी सड़क पर जाम लगने के कारण दूसरी बाइक में उनकी बाइक टकरा गई। इस पर कहासुनी होने पर दोनों पर हमला कर दिया गया। हमलावर का एक साथी वहां से भाग गया। घायल योगेश का बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया गया। हमलावर लिसाढ़ गांव से आई बरात में बराल गांव आए थे। इस मामले में सीओ अंशु जैन का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। आरोपी से पेंचकस बरामद कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।

दूल्हे को पकड़ने की सूचना पर लगी भीड़
लिसाढ़ गांव से बरात लेकर आए दूल्हे का नाम मोनू है और बरात में आए उनके पड़ोसी का नाम भी मोनू ही है। पड़ोसी मोनू का झगड़ा होने पर बरातियों को जैसे ही मोनू को पकड़कर थाने ले जाने की जानकारी हुई तो वे दूल्हा मानकर रमाला थाने पहुंच गए। बाद में सही जानकारी होने पर वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें