बागपत। निवाड़ा गांव में कार पीछे हटाते हुए पहिये के नीचे आने से हमजा (3) की मौत हो गई। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और चिकित्सकों के उसे मृत बताने पर पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
निवाड़ा गांव में सोनीपत रोड पर भवन निर्माण सामग्री बेचने वाले अफसर राणा ने बताया कि रविवार की सुबह कार में बैठकर पोत्र हमजा दुकान से टॉफी लेने गया था। दुकान पर बैठे अपने चाचा मुशर्रफ को देखते ही हमजा खिड़की खोलकर दौड़ पड़ा। तभी भवन निर्माण सामग्री सप्लाई करने वाला एक व्यक्ति अपनी कार पीछे कर रहे थे, जिसके पहिए के नीचे हमजा आ गया। इससे हमजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उठाकर सिसाना गांव स्थित निजी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले हमजा की मौत हो गई। हमजा के परिवार में तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। सीओ सुकन्या शर्मा का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है और न ही तहरीर मिली। इसमें कोई तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।