फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बूढ़पुर में किसानों के आठ नलकूपों से सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। बूढ़पुर गांव निवासी हरेंद्र समेत आठ किसानों के नलकूपों के ताले और दीवार तोड़कर चोरों ने केबल, स्टार्टर, मोटर और कटआउट समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। शनिवार की सुबह किसान ने प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

किसान हरेंद्र ने बताया कि वह शुक्रवार शाम नलकूप पर ताला लगाकर घर चला गया था। शनिवार की सुबह ताला टूटा हुआ मिला। वहां से केबल, स्टार्टर, कटआउट समेत अन्य सामान चोरी मिला। चोरों ने पड़ोसी किसान वीरपाल, रकमवीर, रामकिशन, सुभाष, देशपाल, इंद्रपाल और विकास के नलकूपों में भी चोरी की। इसमें जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें