फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सैनिक के घर में फायरिंग का आरोपी मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। रंछाड़ गांव में सैनिक विशाल के घर में घुसकर फायरिंग करने का आरोपी रक्षित बामनौली मार्ग पर मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके साथी भोपाल उर्फ शिवम निवासी सोंटा जिला मुजफ्फरनगर को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से तमंचे भी बरामद किए गए।
विज्ञापन

रंछाड़ गांव निवासी सैनिक विशाल के पिता जयवीर ने 21 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि घर में भात न्योतने के लिए दो बहनें आई हुई थीं और संगीत कार्यक्रम चल रहा था। तभी पड़ोस के संजीव को घर के बाहर लघुशंका करने से रोका गया तो उसने थोड़ी देर बाद रक्षित, भोला, अनुज और जयपाल समेत 10-12 अज्ञात युवकों के साथ घर में घुसकर हमला कर दिया। गोली लगने से जयवीर की भतीजी सविता और पिटाई से कई घायल हो गए थे। इस मामले में सीओ सुकन्या शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। अन्य को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें