फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जेल भेजा आरोपी, सैनिक ने चौकी प्रभारी पर अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी में पकड़े गए अंकित निवासी शबगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। इस मामले में सैनिक विकास कुमार ने बुधवार को एसपी से शिकायत करते हुए चौकी प्रभारी पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मलकपुर गांव के सैनिक विकास कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह बाइक से दिल्ली ड्यूटी पर जाते समय नेशनल हाईवे पर बॉडी बंद पिकअप गाड़ी से पानी और गोबर निकलता हुआ दिखाई दिया। वीडियो बनाते हुए पीछा करके नैथला मोड़ के पास गाड़ी रोककर देखा तो उसमें तीन प्रतिबंधित पशु लदे हुए मिले। इसकी सूचना देने पर सरूरपुरकलां चौकी पर तैनात प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों ने अभद्र व्यवहार किया। सैनिक ने नेशनल हाईवे पर चेकिंग बढ़ाकर तस्करी रोकने की मांग की। साथ ही ऐसी सूचना देने वालों के साथ अभद्रता करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में एसपी ने चौकी प्रभारी पर नाराजगी जताई। इस मामले में एसपी पूर्णेंदु सिंह का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। पशुओं की तस्करी में शामिल लोगों का भी पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें