फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रुबीना के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी कार्यालय पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खड़खड़ी गांव की रुबीना हत्याकांड में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने रुबीना को इंसाफ दो के पोस्टर लेकर हंगामा किया। सीओ सुकन्या शर्मा ने समस्या सुनकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

खड़खड़ी गांव की रहने वाली कोमल ने बताया कि ससुराल वालों से चल रहे विवाद में उसकी बहन रुबीना की हत्या कर बिजरौल गांव के गन्ने के खेत में शव फेंक दिया गया था। उसके भाई ने रुबीना के पति अलीशान, सास बालिश, सुहेल, साइना, अमर और जुबेदीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रुबीना का पति अलीशान सैनिक है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य हत्यारोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं किए। कोमल ने पुलिस से हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार करने, मकान की कुर्की करने और फांसी की सजा दिलाने की मांग की। इस दौरान महताब, अब्दुल, शौकीन, अरशद समेत काफी लोग मौजूद रहे। इस मामले में सीओ सुकन्या शर्मा का कहना है कि वांछित आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगी है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें