फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्रसाद विक्रेता की मौत, ससुराल वालों पर पीटने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के मेरठ रोड पर गर्ग एंक्लेव में रहने वाले प्रसाद विक्रेता नितिन (34) की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी मां रेखा देवी ने ससुराल वालों पर मारपीट करने और पिटाई से घायल होने पर मौत होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गर्ग एंक्लेव में डीपीएस स्कूल वाली गली में रहने वाली रेखा देवी ने बताया कि उसके बेटे नितिन की शादी 13 साल पहले पानीपत जिले के एक गांव में हुई थी, जो गुफा मंदिर पर प्रसाद बेचता था। आरोप लगाया कि पुत्रवधू चार माह पहले बेटे को लेकर अपने मायके चली गई थी। आरोप लगाया कि 10 अक्तूबर को उसका बेटा नितिन अपने बेटे को लेने के लिए ससुराल गया तो कमरे में बंद कर उसकी पिटाई कर घायल कर दिया।
इसके बाद उसके बेटे को पानीपत में सड़क किनारे फेंककर चले गए। उन्होंने अपने बेटे का निजी अस्पताल में उपचार कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ के अस्पताल में उसके बेटे की मौत हो गई। अंतिम संस्कार के दौरान बेटे के शरीर पर चोट दिखाई दी। इस मामले में सीओ सुकन्या शर्मा का कहना है कि घटना पानीपत की बताई गई है। वहीं की पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें