फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बुलेरो की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ागांव-सैदपुर मार्ग पर खेत में काम कर बुधवार दोपहर घर जा रहे किसान विद्या भूषण त्यागी उर्फ पिंकी की बाइक में सामने से आई बुलेरो कार ने टक्कर मार दी। वहां आए प्रधान दिनेश त्यागी समेत अन्य लोग घायल किसान को उठाकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जब तक उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बड़ागांव के रहने वाले कुलदीप त्यागी ने बताया कि उनके बड़े भाई विद्या भूषण त्यागी बुधवार की सुबह सैदपुर मार्ग पर स्थित खेतों में काम करने गए थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बाइक से खेत से घर जा रहे थे। इस बीच बड़ागांव-सैदपुर मार्ग पर स्थित मोड़ पर पहुंचे तो सामने से आ रही बुलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर लगने की आवाज सुनते ही आसपास खेत में काम करने वाले किसान दौड़कर वहां पहुंचे तो बुलेरो कार को लेकर चालक भाग गया।
हादसे की सूचना मिलने पर प्रधान दिनेश त्यागी समेत अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल किसान को लेकर जिला अस्पताल में पहुंचे लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस की टीम बुलेरो कार चालक का पता लगाने में जुट गई है। किसान के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। फरवरी माह में उनकी बेटी की शादी हुई थी। इस मामले में जांच अधिकारी थाना प्रभारी आशीष पुंडीर का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें