फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विधवा के मकान में तोड़फोड़ पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। बिजवाड़ा गांव में विधवा महिला शालू के मकान में घुसकर तोड़फोड़ करने और मकान गेट उखाड़कर ले जाने का मामला सामने आया। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार को कानूनगो समेत आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने कानूनगो पर भी आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बिजवाड़ा गांव निवासी सुभाष तोमर ने बताया कि उसकी विधवा भाभी शालू अपनी बेटी के साथ मकान में रहती है। बृहस्पतिवार को गांव के ही अजय कुमार, संजय, अशोक, वीरेंद्र, रविंद्र और तीन-चार अज्ञात लोग लाठी-डंडे और गेट काटने के औजार लेकर वहां पहुंचे। जिन्होंने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और गेट उखाड़कर ले गए। आरोप लगाया कि हमलावरों के साथ कानूनगो भी शामिल रहे। विरोध करने पर विधवा की पिटाई भी की गई। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन-
मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत पर टीम के साथ वहां पहुंचे थे, जहां सरकारी रास्ते पर गेट लगा मिला था। गेट हटवाकर एक तरफ रखवाया गया है। उन पर गलत आरोप लगाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सूर्यप्रताप सिंह, कानूनगो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें