फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: महिला का शव फंदे पर लटका मिला, हाथ पर लिखा मिला प्रेमी का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की सुबह एक महिला का शव घर में फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिसकर्मियों ने शव नीचे उतारकर जांच की तो उसके हाथ पर पड़ोस में रहने वाले प्रेमी का नाम लिखा हुआ मिला। जिस पर परिजनों ने प्रेमी पर ब्लैकमेल करने, जेवर हड़पने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर आए परिजनों ने बताया कि महिला का पड़ोसी के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी ने महिला से सोने-चांदी के जेवर लेने के बाद उसके मकान पर लोन भी निकलवा लिया था। अब महिला रुपये वापस मांग रही थी, जिस पर प्रेमी ने उसे धमका दिया। इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई थी। आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह महिला और उसके प्रेमी में फिर से कहासुनी हो गई। उस समय परिवार वाले काम पर चले गए। थोड़ी देर बाद वापस आए तो महिला फंदे पर लटकी हुई मिली।
महिला की मौत होने के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर आए उसके प्रेमी को पुलिसकर्मी पकड़कर कोतवाली ले गए, जिससे पूछताछ की गई। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि महिला ने आत्महत्या की है। जांच में ब्लैकमेल करने की पुष्टि नहीं हो सकी। इसमें तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें