फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गाड़ी में टक्कर मारने के बाद पिता-पुत्र पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गाजियाबाद के दुहाई से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चढ़कर डूंडाहेड़ा गांव जा रहे एकांक त्यागी की गाड़ी में टक्कर मारने के बाद कार सवार युवकों ने मवीकलां टोल प्लाजा तक पीछा किया। जैसे ही एकांक त्यागी और उनके पिता निकुंज त्यागी मवीकलां टोल प्लाजा पर रुके तो कार में सवार युवकों ने हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

डूंडाहेड़ा गांव निवासी एकांक त्यागी ने बताया कि मंगलवार शाम अपने पिता के साथ दुहाई से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते गांव वापस आ रहा था। तभी पीछे से आई ब्रेजा कार ने उसकी थार गाड़ी में टक्कर मार दी। ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण उन्होंने अपनी कार नहीं रोकी तो ब्रेजा कार में सवार युवक पीछा करते हुए टोल प्लाजा पर पहुंच गए। जैसे ही मवीकलां टोल प्लाजा पर रुके तो ब्रेजा कार में सवार युवकों ने हमला कर उसके पिता निकुंज त्यागी को घायल कर दिया। इस मामले में जांच अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि कार चालक का पता किया जा रहा है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें