फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: महिला और उसकी बहन को पीटा, बचाने आए ससुर का अंगूठा चबाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। बोपुरा गांव में ससुराल में आई साहिबा और उसकी बहन मुस्कान के साथ ससुराल वालों ने मारपीट कर दी। हमलावरों ने दोनों बहनों को बचाने आए ससुर अकबर के हाथ का अंगूठा मुंह से चबाकर घायल कर दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बोपुरा गांव निवासी साहिबा ने बताया कि पति के काम पर जाने के बाद जेठ गफ्फार और कासिम मारपीट करते हैं, जिन्होंने उसे घर से निकाल दिया था। तभी से बच्चों के साथ अपने मायके खड़खड़ी में रह रही थी। 27 सितंबर की रात बच्चों और बहन मुस्कान के साथ ससुराल पहुंची थी। वहां पर जेठ गफ्फार और कासिम ने दोनों को पीटना शुरू कर दिया। तभी उसके ससुर अकबर दोनों को बचाने लगे तो हमलावर जेठ ने उनका अंगूठा मुंह में देकर चबा दिया। इस मामले में जांच अधिकारी थाना प्रभारी केबल सिंह का कहना है कि बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें