फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 77 लाख के गबन में शामिल आरोपियों की तलाश में दबिश दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत में फ्लिपकार्ट के गोदाम से 77 लाख रुपये के मोबाइल व अन्य सामान के गबन के मामले में वांछित मुख्य आरोपी गोदाम मैनेजर आशीष चौधरी और उसके साथियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन हाथ नहीं आए। इस मामले में अभी कई अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रबंधक रामभवन सिंह वासी सेक्टर-119 आम्रपाली प्लेटिनम नोएडा ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड को लॉजिस्टिक सेवा देती है। इनके बागपत, बड़ौत व खेकड़ा में डिलीवरी गोदाम हैं। पिछले डेढ़ साल में कंपनी से बड़ौत गोदाम में भेजे गए मोबाइल समेत अन्य सामान की डिलीवरी में गड़बड़ी मिल रही थी। गोदाम मैनेजर आशीष चौधरी ने सामान की सूची भेजकर डिलीवरी नहीं होने की जानकारी दी।
शक गहराने पर ऑडिट कराया तो 77 लाख रुपये के सामान का गबन होना सामने आया। पुलिस ने अभिषेक, हिमांशु और अनिल को गिरफ्तार कर एप्पल, सैमसंग समेत अन्य कंपनियों के 42 मोबाइल बरामद किए, जबकि आशीष चौधरी समेत कई वांछित चल रहे हैं। इस मामले में जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि जल्द ही वांछित आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें