फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खेत से फसल काटने का विरोध करने पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ब्राह्मण पुट्ठी गांव में खेत में खड़ी फसल काटने को लेकर ईश्वर के परिवार पर हमला कर दिया गया। ईश्वर सिंह ने फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए नौ नामजद और पांच अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ब्राह्मण पुट्ठी गांव निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपने खेत में गया तो वहां गांव के ही वेदपाल उर्फ वेटू, जोगेंद्र उर्फ जोगी, महेश, सत्तू उर्फ सत्यप्रकाश, राहुल, वंश, काला, मनीष, अमरीश और चार-पांच महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉली से लाठी-डंडे लेकर वहां आए। आरोप लगाया कि सभी ने मिलकर उसके खेत में खड़ी ज्वार की फसल जबरदस्ती काट ली।
फसल काटने का विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की गई। तभी एक हमलावर ने तमंचे से फायरिंग की, जिससे वह बच गया। पुलिस के आने से पहले ही सभी हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि पूरे मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें