फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विशाल के अपहरण और हत्या में उलझी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मवीकलां गांव के विशाल के अपहरण और हत्या की गुत्थी में पुलिस उलझ गई है। गिरफ्तार किए गए अपहरण के आरोपी अमित ने पूछताछ में बिजवाड़ा गांव के गन्ने के खेत में ईंट से सिर कूचकर विशाल की हत्या करने की बात कही लेकिन पुलिस शव की पहचान कराने के लिए परिजनों का डीएनए टेस्ट कराएगी। इसके लिए पुलिस ने विधिक राय भी ली।
विज्ञापन

मवीकलां गांव निवासी दीपक कुमार ने बताया कि उसका सबसे छोटा भाई विशाल को 20 जून को गांव का अमित घर से बुलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद विशाल वापस घर नहीं आया तो उन्होंने तलाश शुरू कर दी। विशाल के बारे में अमित से पूछताछ की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। तभी 23 जून को बिजवाड़ा गांव के गन्ने के खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला था, जिसके हाथ पर वी लिखा हुआ था। उसकी ईंट से सिर कूचकर हत्या की गई थी। शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस की जांच में विशाल का अपहरण होने की पुष्टि हुई।
पुलिस ने अपहरण के आरोपी अमित को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बिजवाड़ा गांव के जंगल में विशाल की हत्या करने की बात कही, जबकि घटना में शामिल उसका भाई नीटू चोरी के मामले में जेल चला गया।
विज्ञापन

दीपक समेत अन्य लोगों ने फोटो देखकर शव विशाल का होने की पुष्टि की, लेकिन पुलिस कानूनी रूप से पहचान करने के लिए डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी में जुट गई है क्योंकि हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने और फिर शव किसी अन्य का निकलने पर आरोपी को लाभ मिल सकता है। हालांकि पुलिस अभी साक्ष्य जुटाने में लगी है, जिससे विशाल की हत्या की पुष्टि हो सके। इस मामले में जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। जांच के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें