फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में आने पर दो दोस्तों के दोनों पैर कटे

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। दिल्ली-शामली रेलमार्ग पर शुक्रवार को असारा रेलवे हॉल्ट पर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में आने से हाफिज निवासी मियां सराय जिला संभल और उसके दोस्त कासिफ निवासी हुसैनपुर जिला बिजनौर के दोनों पैर कट गए। वहां आए पुलिसकर्मी दोनों घायलों को उठाकर बड़ौत सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से रेफर किए जाने पर दोनों को उनके दोस्त दिल्ली के निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन

संभल जिले के मियां सराय का रहने वाला हाफिज और बिजनौर जिले के हुसैनपुर का रहने वाला कासिफ अपने कई साथियों के साथ शुक्रवार को हरिद्वार से ट्रेन में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। हाफिज और कासिफ ट्रेन की खिड़की पर बाहर की तरफ पैर लटकाकर बैठे हुए थे। उन्होंने बताया कि उनकी ट्रेन जैसे ही असारा रेलवे हॉल्ट पर पहुंची तो दोनों के पैर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में आ गए। इससे दोनों के दोनों पैर कटकर गिर गए। यह नजारा देखते ही ट्रेन में सवार और हॉल्ट पर खड़े यात्रियों अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तभी लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दे दी। वहां आए पुलिसकर्मी दोनों घायलों को उठाकर एंबुलेंस से बड़ौत सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उनके साथी दोनों घायलों को दिल्ली के निजी अस्पताल में लेकर चले गए, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

हादसा देखते ही चिल्लाने लगी थीं महिलाएं
रक्षाबंधन पर्व को लेकर ट्रेन में काफी संख्या में महिला यात्री सवार थीं। जिस समय हादसा हुआ, उस समय असारा रेलवे हॉल्ट पर भी महिलाएं खड़ी हुई थीं। दोनों दोस्तों के पैर कटने पर महिलाएं सहम गई और चिल्लाने लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में पैर आने से हादसा हुआ है। ट्रेन में सफर करते समय यात्रियों को सावधानी बरतनी चाहिए।
-अंशु जैन, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें