फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में एबीसीडी से आगे भी बहुत कुछ, चुनाव में हम उनको सबक सिखाएंगे : चाैधरी जयंत सिंह

विज्ञापन
बागपत के दिल्ली रोड ​स्थित जाट भवन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत को हल भेंट करते जिला ब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। रालोद और सपा के बीच जुबानी जंग लगातार बढ़ती जा रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछले दिनों बयान दिया कि जयंत को राजनीति की एबीसीडी हमने सिखाई तो अब जयंत ने इसपर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में एबीसीडी से आगे भी बहुत कुछ आता है और यह हम उनको चुनाव में सिखाएंगे।
रालोद अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह बृहस्पतिवार को खेकड़ा में गांधी इंटर कॉलेज में पुस्तकालय का उद्घाटन व बागपत के जाट भवन में पुस्तकालय का निरीक्षण करने आए थे। चवन्नी से रुपया बनाने के बयान के बाद अखिलेश यादव के विवादित होर्डिंग्स लगाने का आरोप रालोद पर लगने पर उन्होंने कहा कि इस तरह के सस्ते आरोप लगाना चुनावी स्टंट होता है।
विज्ञापन

इस तरह के आरोप कोई भी लगा सकता है। हम पर कितने कटाक्ष किए हैं, हमें कोई आपत्ति नहीं है। मेरा नाम भले ही नहीं ले रहे थे, लेकिन मुझे टारगेट किया। तब तक मैंने कुछ नहीं कहा। जब उन्होंने मेरे समाज को टारगेट करते हुए कहा कि उस समाज को राजनीति नहीं आती है, तब मुझे आगे आना पड़ा। इस बार बताएंगे कि किसको राजनीति आती है और किसको नहीं।
विज्ञापन

चल रही राजनीतिक बयानबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव का दौर है, किसी की जुबान पर लगाम कैसे लगाई जा सकती है। चुनावी दौर में राजनीति में आक्रामकता आ जाती है। रालोद के लिए अखिलेश यादव के सौ सीटों की पैरवी करने पर जयंत ने कहा कि वह पैरवी नहीं कर रहे हैं। यह बात व्यंग्य में कह रहे हैं, कटाक्ष में कह रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें