फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अंगुली काटकर मंदिर में शिवलिंग पर चढ़ाया खून

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। शराब के नशे में धुत युवक ने बृहस्पतिवार रात बिनौली के शिव मंदिर में अपने हाथ की अंगुली काटकर शिवलिंग पर खून चढ़ा दिया। वहां आए लोगों ने तंत्र क्रिया करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहां से भागे कपिल को पुलिस ने उसके घर से तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बिनौली निवासी शशि पंडित, सुरेश, लीलू और सतीश आदि ने बताया कि बृहस्पतिवार रात गांव का ही कपिल शराब के नशे में शिव मंदिर में घुस गया। तभी कपिल ने अपने हाथ की अंगुली काटकर शिवलिंग पर खून चढ़ाकर तंत्र क्रिया करने लगा। युवक की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने युवक पर तंत्र क्रिया करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिसकर्मियों के आने से पहले ही युवक जंगल में भाग गया। लोगों ने युवक पर गांव का माहौल बिगाड़ने का आरोप भी लगाया। इस मामले में जांच अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि कपिल को उसके घर से गिरफ्तार किया गया, जिससे तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें