फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दुकान व गोदाम में छापा, भारी मात्रा में पटाखे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कोतवाली पुलिस व तहसील प्रशासन की टीम ने सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद शनिवार शाम को अग्रवाल मंडी टटीरी में दुकान व गोदाम पर छापा मारा। वहां भारी मात्रा पटाखे भरे मिले। उन पटाखों को जब्त करके पांच पिकअप टेंपो में भरवाकर कोतवाली लाया गया। उनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन

एसडीएम दिग्विजय सिंह, सीओ बागपत सुकन्या शर्मा के साथ ही बागपत कोतवाली पुलिस ने टटीरी में मंडी स्थित एक व्यापारी की दुकान और उसके दो गोदामों पर छापा मारा। वहां ग्रीन पटाखों के साथ ही अन्य पटाखे भरे मिले, जिनको जब्त कर लिया गया। तहसील व पुलिस की टीम की छापामारी के बाद वहां व्यापारी की भीड़ एकत्र हो गई। व्यापारियों ने एसडीएम से बताया कि यह केवल ग्रीन पटाखे हैं और इनको शादी व जन्मदिन जैसे समारोह में इस्तेमाल करने के लिए रखा गया है। इस पर पुलिस ने पटाखों को वाहनों में लादकर कोतवाली में लाकर रख लिया। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार चहल के अनुसार दुकान मालिक अंकित से पटाखों के भंडारण व लाइसेंस से जुड़े दस्तावेज लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें