फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नाली में सफाई करने को लेकर हुए विवाद में हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। दौलतपुर गांव में नाली सफाई करने को लेकर हुए विवाद में मकसूद के परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चल गए। इसमें तीन लोग घायल हो गए। तहरीर मिलने पर पुलिस ने सादिक पक्ष के छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

दौलतपुर गांव निवासी मकसूद ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम अपने बेटे जीशान, पत्नी रुखसाना के साथ घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी पड़ोसी सादिक वहां आया और नाली की सफाई करने को लेकर गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद अपने परिवार वालों को बुलाकर उसके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में मकसूद, जीशान और उसकी पत्नी रुखसाना घायल हो गए। घायल मकसूद को सीएचसी से मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। इसमें जांच अधिकारी शिवदत्त का कहना है कि जीशान की तहरीर के आधार पर सादिक, आतिफ, सुमाइला, सादिका, जाहिदा और जाहिद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें