फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खेत में काम कर रहे किसान पर फावड़े से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर गांव के जंगल में खेत में काम करने गए किसान मनीष पर मामूली कहासुनी होने पर फावड़े से हमला कर घायल कर दिया। घायल मनीष का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया, जहां से मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर निवासी रेखा ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह अपने पति मनीष के साथ खेत में काम करने गई थी। थोड़ी देर बाद ही मनीष के परिवार के चार लोग वहां आ गए और मामूली कहासुनी को लेकर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद चारों ने मनीष पर लाठी डंडे और फावड़े से हमला कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने पिलाना सीएचसी में घायल का उपचार कराया। रेखा ने चार लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की। इसमें जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें