दोघट। टीकरी कस्बे में मामूली कहासुनी को लेकर पुनीत और राहुल में मारपीट हो गई। इसके बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इसमें पुनीत की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी और कई लोगों से पूछताछ भी की।
टीकरी कस्बा निवासी पुनीत ने बताया कि तीन दिन पहले राहुल के साथ उसका झगड़ा हो गया था, जहां दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। लोगों ने उनमें बीच बचाव कराकर घर भेज दिया। आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के एक युवक ने रात में दो तीन गोलियां चलाईं, जिससे लोग भयभीत हैं। इसकी सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने जांच शुरू की। इसके बाद कस्बे के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास भी किया, लेकिन समझौता नहीं हुआ। इसमें पुनीत ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसमें जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि घटना की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।