फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: महिला सिपाही के घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर में चमरावल मार्ग पर स्थित गर्ग एंक्लेव में शार्ट सर्किट से महिला सिपाही बरखा के मकान में आग लग गई। इससे वहां रखे फ्रिज, वाशिंग मशीन, फर्नीचर, कपड़े समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। वहां आए अग्निशमन कर्मियों ने किसी तरह काबू पाया।
विज्ञापन

गर्ग एंक्लेव निवासी केशव का मकान महिला सिपाही बरखा ने किराये पर ले रखा है। बताया कि शुक्रवार की सुबह बरखा शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। सुबह करीब 11 बजे उनके मकान में आग लग गई। मकान के अंदर से धुआं निकलने पर पड़ोस के लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वहां आए अग्निशमनकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। इसमें जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि आग लगने से काफी सामान जल गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें