फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
पुरा महादेव बुढ़सैनी मार्ग पर हादसे में बेटे गोविंद की मौत के बाद विलाप करते परिजन l संवाद
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। अमीनगर सराय-पुरा महादेव मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों गोविंद (19) और अमन (18) निवासी पुरा महादेव की मौत हो गई, जबकि तीसरा दोस्त विशेष गंभीर रूप से घायल हो गया। ये तीनों अमीनगर सराय से पिज्जा की दुकान से काम करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। घायल विशेष का निजी अस्पताल में उपचार कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुरा महादेव गांव निवासी गोविंद और उसके दोस्त अमन व विशेष अमीनगर सराय में स्थित पिज्जा की दुकान पर काम करते थे। बृहस्पतिवार रात ये तीनों बाइक से गांव लौट रहे थे। जैसे ही तीनों अमीनगर सराय-पुरा महादेव मार्ग पर बुढ़सैनी गांव के पास पहुंचे तो वहां पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और चालक वहां से भाग गया। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी।
वहां आए पुलिसकर्मी तीनों को उठाकर अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में गोविंद और अमन की मौत हो गई। वहीं निजी अस्पताल में प्राथमिकी उपचार देने के बाद विशेष को मेरठ मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार वाले उसे निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। इसमें जांच अधिकारी उधम सिंह तालान का कहना है कि अमन के पिता लोकेश की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वाहन का पता लगाने के लिए मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

बचपन के दोस्त थे तीनों युवक
बुढ़सैनी गांव के पास बृहस्पतिवार रात हुए हादसे में गोविंद और अमन की मौत होने से गांव में शोक छा गया। ग्रामीण सतेंद्र व विक्रम आदि ने बताया कि गोविंद, अमन और विशेष बचपन के दोस्त थे, जिन्होंने पढ़ाई भी एक साथ ही की। इसके बाद पिज्जा की दुकान में तीनों एक साथ नौकरी करने जाते और एक साथ ही वापस लौटते।
गोविंद के पिता की हो चुकी है मौत, अमन के पिता कैंसर से ग्रस्त
ग्रामीणों ने बताया कि पिज्जा की दुकान पर काम करने वाले गोविंद, अमन और विशेष के परिवार की आर्थिक हालत भी ठीक नहीं है। तीन साल पहले गोविंद के पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर के गोविंद पर परिवार के गुजर बसर की जिम्मेदारी आ गई थी और वह पिज्जा की दुकान पर काम करने लगा। इसके अलावा दूसरे मृतक अमन के पिता लोकेश कैंसर से ग्रस्त हैं। इसके चलते दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़े अमन पिज्जा की दुकान पर नौकरी कर परिवार की जिम्मेदारी उठाने लगा। ग्रामीण सतेंद्र व विक्रम ने बताया कि दोनों युवक कम उम्र में बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे थे। ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें