बागपत। अहैड़ा गांव में तीन दिन पहले बीड़ी जलाने के लिए माचिस नहीं देने पर बिजेंद्र और उसके भतीजे दीपांशु पर लोहे की रॉड से हमला करने वाले बाटू, उसके पिता संदीप, निखिल और कुलदीप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसमें घायल चाचा-भतीजे का मेरठ मेडिकल में उपचार चल रहा है।
अहैड़ा गांव निवासी बिजेंद्र ने बताया कि मंगलवार शाम संदीप, निखिल और कुलदीप ने बीड़ी जलाने के लिए उससे माचिस मांगी। उसने माचिस देने से मना किया तो तीनों युवक गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इसके थोड़ी देर बाद बाटू, संदीप, निखिल और कुलदीप निवासी अहैड़ा ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसमें घायल बिजेंद्र और उसके भतीजे दीपांशु को जिला अस्पताल से मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
इस मामले में जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद