फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शादी करने आया दूल्हा हवालात पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पहली पत्नी से तलाक हुए बिना दूसरे शादी करने आया दूल्हा हवालात पहुंच गया और बरातियों को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर एक मकान में बैठा दिया। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। इसमें पहली पत्नी ने अपने पति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दिल्ली की महिला ने बताया कि वर्ष 2013 में उसकी शादी नांगलोई के युवक के साथ हुई थी, उसकी 12 साल की बेटी भी है। बेटा नहीं होने और ससुराल वालों के दहेज मांगने पर वर्ष 2015 में वह अपने मायके आ गई। इसके बाद पति ने उसे जानकारी दिए बिना ही न्यायालय से एकतरफा तलाक करा लिया। उसकी जानकारी होने पर उसने उच्च न्यायालय में अर्जी दाखिल कराई। इसके बाद उच्च न्यायालय ने उसकी अर्जी स्वीकार करते हुए स्टे दे दिया। बताया कि शुक्रवार को उसका पति दूसरी शादी करने के लिए बागपत के एक गांव में पहुंच गया। इसकी सूचना पर अपने मायके वालों के साथ वहां पर पहुंच गई और शादी का विरोध किया।
वहां पर उसके परिवार वालों के साथ दूल्हे और उसके साथियों ने हाथापाई भी की। सूचना मिल ने पर आए पुलिसकर्मी दूल्हे समेत दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली ले आए और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। उधर, दुल्हन के परिजनों ने बताया कि रिश्ता तय होते समय दूल्हे ने पहली पत्नी से तलाक होने की जानकारी दी थी, लेकिन उच्च न्यायालय से तलाक पर रोक लगाने के बारे में नहीं बताया। उन्होंने दूल्हे पर धोखाधड़ी करने का भी आरोप लगाया। इस मामले में जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष दिल्ली के है और वहीं पर उच्च न्यायालय में मामला चल रहा है। इसमें वहीं से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें