रटौल। कस्बा निवासी राजमिस्त्री खुशीराम के बेटे निशांत उर्फ नीशू (16) बृहस्पतिवार शाम टहलते समय मकान की छत से नीचे गिर गया। इसके बाद शुक्रवार को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार के दौरान निशांत की मौत हो गई।
रटौल निवासी खुशीराम ने बताया कि उसका बेटा निशांत बृहस्पतिवार को मकान की छत पर गया था। तभी टहलते समय उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पड़ोसियों के शोर मचाने पर परिवार वाले वहां पहुंचे और घायल को उठाकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में ले गए। वहां पर उपचार के दौरान शुक्रवार को निशांत की मौत हो गई। निशांत छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर के थे और नौकरी की तैयारी कर रहे थे।