बागपत। गौरीपुर मोड से सोनीपत मार्ग पर कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया और कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें कार में सवार बुजुर्ग कैलाश निवासी मुकारी और उनका दामाद धनपत फंस गए। राहगीरों ने खिड़की तोड़कर घायलों को बाहर निकाला।
मुकारी गांव निवासी बुजुर्ग कैलाश अपने दामाद धनपत के साथ सोनीपत से वापस लौट रहे थे। जैसे ही यमुना पुल से आगे सोनीपत मार्ग पर पहुंचे तो उनकी कार में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में धनपत घायल हो गए और बुजुर्ग कैलाश कार में फंस गए। राहगीरों ने पुलिसकर्मियों को बुलाकर बुजुर्ग कैलाश को किसी तरह बाहर निकालकर जिला अस्पताल में उपचार कराया। इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव में शुक्रवार दोपहर ई-रिक्शा पलट गई। इस हादसे में जैतून और सितारा निवासी पुराना कस्बा घायल हो गई। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। इसमें जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
-
छत से गिरा दो साल का बच्चा, हालत गंभीर
बागपत। खेकड़ा निवासी गोविंद का बेटा मोक्ष (2) शुक्रवार को छत पर खेलते हुए नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल में पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली जीटीबी रेफर कर दिया। परिजनों ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
-
कुत्तों से हिरन को बचाया
बालैनी। रोशनगढ़ गांव में शुक्रवार शाम कुत्तों के झुंड से बचने के लिए गांव में घुस गया। रास्ते में खड़े शंकर दयाल, निरंकार, मनोज, नफीस आदि ने कुत्तों को भगाकर हिरन को बचाया। इसके बाद घायल हिरन का पशु चिकित्सक से उपचार कराया। इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि डौला नर्सरी में हिरन का उपचार कराया गया। उसे ठीक होने पर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।