फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 32 करोड़ रुपये से 133 सड़कों का निर्माण व मरम्मत कार्य होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में इस साल 32 करोड़ रुपये से 133 सड़कों का निर्माण और मरम्मत कराने की तैयारी है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना तैयार की। इसमें 29 सड़कों को विशेष मरम्मत और 94 सड़कों को नवनिर्माण के लिए शामिल किया गया है। पूरे साल में सड़कोंं की मरम्मत और निर्माण के लिए 32 करोड़ रुपये बजट की मांग भी की गई है। जिले से भेजी गई कार्ययोजना को अधीक्षण अभियंता ने मंजूरी दे दी, जिसे अब शासन को भेज दिया गया है। कार्ययोजना में जिले के कई मुख्य मार्ग भी शामिल किए गए है।
इन मार्गों को किया गया शामिल
32 करोड़ रुपये की कार्ययोजना में जोनमाना से बड़ौत-छपरौली मार्ग, बड़ौत-छपरौली से नांगल मार्ग, हजूराबाद गढ़ी से कमाला जूड इंटर कॉलेज मार्ग, बड़ौत-छपरौली-टांडा मार्ग का चौड़ीकरण, दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से आसिफपुर खड़खड़ी होते हुए से बड़ौत बुढाना मार्ग तक, धौली प्याऊ से चमरावल कहरका होते हुए मेरठ-बागपत हाईवे मार्ग तक समेत 94 सड़कों को निर्माण के लिए चिन्हित किया गया है। इसके अलावा कोताना से जागौस, दौझा से पुट्ठी, भड़ल से निरपुड़ा, खामपुर कॉलेज से खेड़ी प्रधान समेत 29 मार्गों को विशेष मरम्मत के लिए शामिल किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
-पूरे साल की कार्ययोजना बनाकर भेज दी गई है। इसमें विशेष मरम्मत के लिए 29 और नवनिर्माण के लिए 94 सड़कें शामिल की गई हैं। मंजूरी मिलने पर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

-अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें