फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नेशनल हाईवे पर वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर किशनपुर बराल गांव में रविवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर सुखपाल (60) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

किशनपुर बराल निवासी कमल ने बताया कि उसके पिता सुखपाल गांव में रहकर मजदूरी करते थे। रविवार की सुबह गांव में ही किसी व्यक्ति से मजदूरी के रुपये लेने गए थे। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पार करने लगे तो घना कोहरा होने के कारण अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसके पिता सुखपाल दूर जाकर गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुखपाल के परिवार में तीन बेटे है, जो मजदूरी करते हैं।
इसमें जांच अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घने कोहरे के कारण हादसा हुआ है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें