बिनौली। पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए हथियार तस्कर हिस्ट्रीशीटर राजा उर्फ सलमान निवासी सिंघावली अहीर के साथी शाकिब निवासी बुढेड़ा और राशिद उर्फ भोला निवासी शोभापुर जिला मेरठ को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
माखर पुलिया पर चेकिंग के दौरान बिनौली पुलिस की शनिवार रात हथियार तस्करों से मुठभेड़ हो गई। इसमें पैर में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर राजा उर्फ सलमान निवासी सिंघावली अहीर घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी जंगल में भाग गए। एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि राजा उर्फ सलमान हथियारों की तस्करी में शामिल रहता है। मुठभेड़ में फरार होने वाले उसके साथी शाकिब निवासी बुढेड़ा और राशिद उर्फ भोला निवासी शोभापुर जिला मेरठ को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।