छपरौली। लूंब गांव में तेज बारिश के कारण कमलेश का मकान भरभराकर गिर गया। इससे उसका परिवार बेघर हो गया। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।
कमलेश ने बताया कि रविवार को दिन में हुई बारिश के बाद उसका मकान गिर गया। उस समय वह अपनी बेटी आशा और तीन बच्चों के साथ बैठी हुई थी। मकान गिरते ही उन्होंने वहां से भागकर जान बचाई। कमलेश ने बताया कि 17 मई 2025 को उनके बेटे मनोज की मौत सांप डसने से हो गई थी। उस मामले में भी मदद नहीं मिली। बेटे की मौत होने के बाद परिवार के पालन पोषण में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने महिला के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। एसडीएम मनीष कुमार का कहना है कि टीम को भेजकर दिखवाया जाएगा।