फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुलिसकर्मियों पर हो सकती है बर्खास्तगी की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में उत्पात मचाने वाले चार पुलिसकर्मियों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई हो सकती है। चारों को निलंबित करने के बाद एसपी सूरज कुमार राय ने बर्खास्तगी की पत्रावली भी तैयार कराई जा रही है जो शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस लाइन के बैरक में बृहस्पतिवार शाम निरीक्षण करने पहुंचे आरआई राधेश्याम को बृहस्पतिवार रात हेड कांस्टेबल सुभाष चंद, धर्मेंद्र, कपिल शर्मा, गौरव कुमार शराब के नशे में उत्पात मचाते हुए मिले। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ अभद्रता भी की गई। इसके बाद आरआई राधेश्याम ने अधिकारियों को इसकी जानकारी देते हुए चारों को जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया। मेडिकल में हेड कांस्टेबल सुभाष चंद, धर्मेंद्र, कपिल शर्मा और गौरव कुमार शराब का सेवन के सेवन की पुष्टि होने के बाद एसपी सूरज कुमार राय ने चारों को निलंबित कर दिया। साथ ही पूर्वांचल में तबादला करने के लिए शासन को पत्र भी भेज दिया। इस मामले में एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि शराब के नशे में उत्पात मचाने वाले पुलिसकर्मियों के आचरण को लेकर पत्रावली तैयार कराई जा रही है। इसमें शासन स्तर से बर्खास्तगी की कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें