छपरौली। चांदनहेड़ी गांव में सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल लगाने का विरोध करने पर गुलशेर, अलीशेर व रहीसू समेत अन्य ग्रामीणों को तलवार, फरसे दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चांदनहेड़ी निवासी गुलशेर व अलीशेर आदि ने बताया कि हैंडपंप से पानी भरने के विवाद में महिलाओं के साथ मारपीट की जाती है और विरोध करने पर उनके साथ भी गाली-गलौज की जाती है। पिछले कई दिनों से गुलफान, फुरकान, मोहिन, फरदीन, तालिब व फरमान ने गांव के लोगों को तलवार व फरसे दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इससे ग्रामीण भयभीत हैं। उन्होंने दीवार पर जबरदस्ती मीटर भी लगाने का आरोप लगाया। उधर, पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर गुलफान, फुरकान, मोहिन, फरदीन, तालिब व फरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।