बड़ौत। बंगलुरू में सीआईएससीई की नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में नगर के सेंट फ्रांसिस स्कूल के वरण दीक्षित ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता।
बंगलुरू दो से चार सितंबर तक हुई प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। शिक्षक हरिओम तोमर ने बताया कि वरण दीक्षित ने सटीक निशाना लगाकर स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। वापस लौटने पर शनिवार को छात्र का स्कूल में स्वागत किया गया। छात्र वरण दीक्षित ने कहा कि कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है।