अमीनगर सराय। सैड़भर दिन में हुई कहासुनी को लेकर ईदगाह से वापस लौट रहे रजब पर हमला कर दिया गया। उसे बचाने आए परिवार वालों पर भी हमला कर दिया। इसमें चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सैडभर गांव निवासी रजब ने बताया कि उसके भाई समीर की पड़ोस के गजेंद्र के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सोमवार शाम समीर ईदगाह से वापस घर लौट रहे थे, तभी गजेंद्र, नीरज, सौरभ और सुशील ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। समीर के शोर मचाने पर पिता इस्लामुद्दीन, भाई मुदस्सर और मुजफ्फर उसे बचाने पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया गया। इसमें सभी घायल हो गए और उसके पिता का मेरठ के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।