बागपत। साइबर ठगों ने नैथला गांव के किसान राजेश कुमार का ई-सिम चलाकर 4.47 लाख रुपये की ठगी कर ली। इसमें तहरीर मिलने पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
नैथला गांव निवासी किसान राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने कभी भी मोबाइल के सिम कार्ड को ई-सिम में बदलवाने के लिए आवेदन नहीं किया। इसके बावजूद बिना ओटीपी नंबर भेजे ही उनका सिमकार्ड ई-सिम में बदलकर साइबर ठगों ने अपने मोबाइल में चला लिया। कुछ समय बाद ही उनके बैंक खाते से 4.47 लाख रुपये निकाल लिए गए। खाते से रुपये निकालने का पता चलने पर बैंक में फोन कर जानकारी की गई तो साइबर ठगी होने का पता चला। उन्होंने मोबाइल कंपनियों के कर्मियों की भूमिका पर भी संदेह जताया। साथ ही जांच कराने की भी मांग की। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अंजान लोगों को ओटीपी की जानकारी शेयर न करें। इसके अलावा जागरुकता ही साइबर ठगी की घटना से बचा सकती है।