बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव के समीप खड़ी गाड़ी में पीछे से ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार महिलाओं समेत पांच घायल हो गए।
सिसाना गांव निवासी मिथलेश व रूबी शनिवार को बागपत में सामान खरीदने गई थीं। वहां से ई-रिक्शा में वापस लौटते समय सिसाना गांव के समीप पहुंचे तो ई-रिक्शा ने हाईवे किनारे खड़ी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा में बैठी सवारी हाईवे पर गिर गई। इस हादसे में मिथलेश के पैर की हड्डी टूट गई, जबकि रूबी व सलमान निवासी झंकार गली समेत पांच घायल हो गए। उधर, पुरा महादेव गांव निवासी प्रदीप मलिक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।