फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: धर्मकांटे पर ट्रक पलटा, चालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। टीकरी कस्बे में बस स्टैंड पर निर्माण सामग्री से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें सवार चालक नसवर निवासी पंचकुआ रायपुर ने कूदकर जान बचाई। उधर, ट्रक पलटने धर्मकांटे दीवार गिरने से वहां बैठे दो युवकों ने भागकर जान बचाई और एक युवक फंस गया। उसे किसी तरह बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर नकुल राठी ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने भवन निर्माण सामग्री का ट्रक मंगवाया था। धर्मकांटे पर पहुंचने के बाद चालक ट्रक मोड़ने लगा, तभी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में उदयवीर और सुजीत ने भागकर जान बचा ली, जबकि पुनीत राठी दीवार गिरने पर फंसने से घायल हो गए। ट्रक पलटने के बाद भाग रहे हेल्पर को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें