रमाला। घर में घुसकर छेड़छाड़ का विरोध करने पर 10वीं की छात्रा को चाकू मारकर घायल करने के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
महिला ने बताया कि बुधवार शाम अपने पति के साथ बाजार में सामान खरीदने गई थी। तभी पड़ोसी उसकी बेटी को अकेली देखकर घर में घुस गया। उसने उनकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर उनकी बेटी की पिटाई की और फिर चाकू निकालकर हमला कर दिया। कंधे और सीने में चाकू लगने से घायल किशोरी का मेरठ के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।