अग्रवाल मंडी टटीरी। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर मीतली गांव की समीप कार ने डौला गांव निवासी नफीश (28) की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में नफीश की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। डौला निवासी मुजक्किल ने बताया कि उसके परिवार का नफीश राजमिस्त्री है, जो बृहस्पतिवार को काम करने के लिए बागपत आया हुआ था। दोपहर बाद बागपत से बाइक लेकर वापस लौटते समय मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर मीतली गांव के समीप पहुंचा तो सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और नफीश गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद राहगीरों ने घायल को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक नफीश छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था और उसके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।