फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: घर में बैठी बुजुर्ग महिला की सांप के डसने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर की भजन विहार कॉलोनी में घर में बैठी बुजुर्ग जगवती देवी (61) को हाथ में सांप ने डस लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिवार वाले चिकित्सक के यहां ले गए। करीब दो घंटे उपचार के बाद जगवती देवी की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

अहैड़ा गांव निवासी इंद्र ने बताया कि भजन विहार कॉलोनी में उसकी नानी जगवती अपने परिवार के साथ रहती थीं। वह बृहस्पतिवार को घर में बैठी हुई थीं, तभी एक सांप घर में घुस गया और चारपाई पर बैठी उसकी नानी के हाथ में डस लिया। तभी सांप घर से बाहर भाग गया। सांप के काटते ही जगवती देवी की हालत बिगड़ने लगी तो परिवार वाले निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान जगवती देवी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें